Good friday holiday : आज की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर शेयर बाजार में अचानक ब्रेक लग गया है। जी हां इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि शेयर मार्केट में लंबा वीकेंड आ चुका है और लगातार तीन दिनों तक बाजार पूरी तरह बंद रहने वाला है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए यह एक बड़ा झटका भी है और एक बड़ा मौका भी क्योंकि अब 3 दिन तक कोई खरीदफरोख्त नहीं होगी।
सबसे पहले आपको साफ-साफ बता दें कि शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार 4 अप्रैल को वीकेंड के चलते बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी फिर रविवार 5 अप्रैल को भी बाजार बंद रहेगा। यानी पूरे तीन दिन तक शेयर बाजार में सन्नाटा रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी।
![]() |
| good friday holiday 3 april closed stock market |
कब ओपन होगा अब मार्केट ?
अब बाजार सीधे सोमवार 6 अप्रैल को खुलेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ इक्विटी मार्केट ही नहीं बल्कि कमोडिटी मार्केट पर भी ब्रेक लग गया है। बीएसई और एनएससीई पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी और एमसीएक्स में भी सुबह और शाम दोनों सेशन पूरी तरह बंद रहेंगे। यानी गोल्ड, सिल्वर, क्रूड ऑयल जैसी ट्रेडिंग भी थम जाएगी और अब निवेशकों को सीधे सोमवार का इंतजार करना होगा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अप्रैल महीने में एक और बड़ा ब्रेक आने वाला है। 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
यानी इस महीने निवेशकों को कई बार बाजार से दूरी बनानी पड़ेगी। अब सबसे बड़ा सवाल क्या इस लॉन्ग वीकेंड का बाजार पर असर पड़ेगा? तो जवाब है हां और बहुत बड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि इस समय वैश्विक हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और ग्लोबल मार्केट में दबाव यह सब मिलकर बाजार की दिशा तय करेंगे।
सोमवार को बाजार की चाल
खास बात यह है कि गुड फ्राइडे की वजह से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे बड़े बाजार भी बंद रहेंगे। यानी पूरे विश्व में ट्रेडिंग धीमी पड़ जाएगी। अब ऐसे में निवेशकों के लिए यह तीन दिन बेहद अहम होने वाले हैं।
अगर इस दौरान वैश्विक स्तर पर कोई सकारात्मक खबर आती है खासकर युद्ध या तेल की कीमतों को लेकर तो सोमवार को बाजार जोरदार तेजी के साथ खुल सकता है। लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो बाजार में गिरावट का खतरा भी बढ़ सकता है। तो निवेशकों के लिए यही सही समय है रुककर सोचने का।
अपनी रणनीति को मजबूत करने का और आने वाले हफ्ते के लिए प्लानिंग करने का। क्योंकि बाजार भले ही 3 दिन के लिए बंद हो लेकिन मौके हमेशा खुले रहते हैं।
