इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सीधे ग्लोबल मार्केट से एक ऐसी खबर जो सोमवार को सोना और चांदी दोनों में बड़ा तूफान ला सकती है। क्या कीमतें आसमान छुएंगी या अचानक गिरावट से निवेशकों को झटका लगेगा? रविवार को इस्लामाबाद से आई बड़ी खबर ने बाजार की धड़कें तेज कर दी है। अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली मैराथॉन बातचीत पूरी तरह फेल हो गई है। साफ संकेत मिल रहा है कि टकराव बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसी खबरें सोने को रॉकेट बना देती हैं।
![]() |
| पोलैंड ,उज़्बेकिस्तान क्यों सोना जमा कर रहे है( ai image) |
जंग का खतरा है। फिर भी सोने की चाल उतनी तेज नहीं। पहले पिछले हफ्ते का हाल समझिए। हफ्ते की शुरुआत में सोना लगभग 1,48,000 के आसपास था। बीच में तेज उछाल लेकर 1,54,000 तक पहुंचा। लेकिन अंत में थोड़ा नरम होकर करीब 1,52,000 पर बंद हुआ। वहीं चांदी ने ज्यादा झटका दिया। पहले गिरावट फिर जबरदस्त उछाल और करीब 246000 तक पहुंचकर आखिर में लगभग 243000 के आसपास टिक गई।
केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। 2010 से 2021 के बीच हर साल करीब 458 टन सोना खरीदा जाता था। लेकिन 2022 से 2025 के बीच यह खरीदारी तेज हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब सिर्फ बड़े देश ही नहीं बल्कि पोलैंड और उज़्बेकिस्तान जैसे छोटे देश भी अंधाधुंध सोना जमा कर रहे हैं। फरवरी में ही पोलैंड ने 20 टन और उज़्बेकिस्तान ने 8 टन सोना खरीद लिया। जबकि भारत और चीन की खरीदारी काफी कम रही।
छोटे देश (पोलैंड ,उज़्बेकिस्तान ) क्यों सोना जमा कर रहे है
डॉलर पर भरोसा कमजोर हो रहा है और सेंशन का डर बढ़ रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद देशों को समझ आ गया है कि विदेशी करेंसी कभी भी ब्लॉक हो सकती है लेकिन अपने पास रखा सोना पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अब सवाल जो हर निवेशक के मन में है सोना या शेयर बाजार? पिछले 5 सालों में सोने ने शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन अगर लंबी अवधि की बात करें तो शेयर बाजार अभी भी आगे नजर आता है। सोना आपकी संपत्ति को सुरक्षित रखता है। लेकिन असली दौलत बनाने का खेल अभी भी इक्विटी के पास है। इसलिए संकट के समय सोना चमकता है।
सोमवार को बाजार किन चीजों पर नजर रखेगा
सबसे पहले अमेरिका और ईरान के बीच अगला कदम क्या होगा? दूसरा डॉलर कितना मजबूत होता है और तीसरा मिडिल ईस्ट में सप्लाई चेन पर कोई असर पड़ता है या नहीं। अगर डॉलर मजबूत हुआ तो सोने पर दबाव आ सकता है। लेकिन अगर तनाव और बढ़ा तो अचानक तेज उछाल भी देखने को मिल सकता है। तो निष्कर्ष साफ है। सोना अभी भी सेफ हैवन है लेकिन इसमें भारी उतार-चढ़ाव आने वाला है। यानी मौका भी बड़ा और रिस्क भी उतना ही बड़ा। अब फैसला आपके हाथ में है। सोमवार को रिकॉर्ड बनेगा या प्रॉफिट बुकिंग से बाजार फिसलेगा।
